दर्दनाक: हाथ-पैर बांध 3 बच्चों को भाखड़ा नहर में फेंका, फिर दंपती खुद भी कूदे, बच्चों की मौत; इसलिए उठाया कदम
मोहाली के लांडरां क्षेत्र के गांव मौजपुर निवासी एक दंपती ने रविवार दोपहर अपने तीन बच्चों के हाथ-पैर चुनरी से बांधकर भाखड़ा नहर में फेंक दिया और खुद भी नहर में छलांग लगा दी। तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। पिता तैरकर बच निकला जबकि मां को ग्रामीणों ने बचा लिया। इससे पहले दंपती मरने के लिए रेल पटरी पर लेटे, मगर ट्रेन नहीं आई। दंपती ने कूदने से पहले सवा मिनट का वीडियो बनाकर इस कदम के लिए अपने परिजन को जिम्मेदार ठहराया। वीडियो में आरोप लगाया कि उनके साथ रोजाना क्लेश किया जाता था, जिससे वह तंग आ चुका था। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 25, 2026, 10:35 IST
दर्दनाक: हाथ-पैर बांध 3 बच्चों को भाखड़ा नहर में फेंका, फिर दंपती खुद भी कूदे, बच्चों की मौत; इसलिए उठाया कदम #CityStates #Patiala #PatialaSuicide #SubahSamachar
