चंडीगढ़ में प्रेमी युगल ने जान दी: परिवार को नहीं पसंद था रिश्ता, दोनों ट्रेन के आगे कूदे; दो साल से था रिश्ता

चंडीगढ़ के रामदरबार-हल्लोमाजरा इलाके में सोमवार रात 19 वर्षीय युवक और युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर का जान दे दी। दोनों की पहचान हल्लोमाजरा निवासी मनीष और प्रिया के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। परिजनों के मुताबिक दोनों करीब दो साल से एक-दूसरे को जानते थे और बातचीत करते थे। परिवारों की ओर से दोनों को एक-दूसरे से दूर रहने के लिए कहे जाने की बात भी सामने आई है। हालांकि, पुलिस ने अभी घटना के पीछे किसी एक कारण की पुष्टि नहीं की है। जीआरपी थाना पुलिस प्रेम संबंध, पारिवारिक परिस्थितियों और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। युवती मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला प्रतापगढ़ की रहने वाली और युवक उत्तराखंड का रहने वाला है। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम जीआरपी थाना पुलिस के अनुसार, सोमवार रात रेलवे ट्रैक पर युवक और युवती के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिली थी। इसके बाद जीआरपी और चंडीगढ़ पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने मौके की वीडियोग्राफी कराई। घटनास्थल या मृतकों के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचकूला के सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। मंगलवार को शव परिजनों को सौंप दिए गए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 07, 2026, 05:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




चंडीगढ़ में प्रेमी युगल ने जान दी: परिवार को नहीं पसंद था रिश्ता, दोनों ट्रेन के आगे कूदे; दो साल से था रिश्ता #CityStates #Chandigarh-punjab #Panchkula #ChandigarhNews #Suicide #SubahSamachar