गोली एक और मौत दो: 'मां-पापा ऐसा कदम उठाएंगे सोचा न था', जान देने वाले बर्तन व्यापारी और पत्नी को थी ये बीमारी

यूपी के रामपुर जिले के शाहबाद कस्बे के मुख्य बाजार में हुए दंपती गोलीकांड के बाद पूरे नगर में शोक का माहौल है। बर्तन व्यापारी सुनील रस्तोगी और उनकी पत्नी नेहा रस्तोगी की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बेटे पीयूष रस्तोगी और बेटी कृषि रस्तोगी का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों का कहना है कि उन्हें कभी अंदाजा नहीं था कि उनके माता-पिता इतना बड़ा कदम उठा लेंगे। बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियों और पत्नी की लंबी बीमारी के कारण सुनील रस्तोगी काफी समय से मानसिक तनाव में थे। बृहस्पतिवार सुबह उन्होंने अपनी लाइसेंसी राइफल से पत्नी नेहा रस्तोगी को पीठ से सटाकर खुद को गोली मार ली थी। एक ही गोली लगने से दोनों की मौत हो गई थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 23, 2026, 11:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




गोली एक और मौत दो: 'मां-पापा ऐसा कदम उठाएंगे सोचा न था', जान देने वाले बर्तन व्यापारी और पत्नी को थी ये बीमारी #CityStates #Moradabad #Rampur #UttarPradesh #RampurSuicide #SuicideInRampur #SubahSamachar