Noida News: काउंटी इलेवन ने जीता मैच

नोएडा (संवाद)। सेक्टर-115 स्थित रणभूमि क्रिकेट मैदान में रविवार सुबह रणभूमि सैटर डे स्पेशल टूर्नामेंट सीजन-24 का लीग मैच हुआ। मुकाबला काउंटी इलेवन ने 1 विकेट से अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ईस्ट दिल्ली कैपिटल्स ने 4 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी काउंटी इलेवन ने 8 विकेट के नुकसान पर 186 रन पर जीत दर्ज की। दिल्ली कैपिटल्स के अर्नव नाबाद 91 रन बनाकर बेस्ट बैटर रहे, वहीं वरुण 3 विकेट लेकर बेस्ट बॉलर बने।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 04, 2026, 20:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: काउंटी इलेवन ने जीता मैच #CountyXIWonTheMatch #SubahSamachar