सीआई इंस्पेक्टर को पदोन्नति: पृथपाल सिंह डीएसपी पद पर प्रमोट, शानदार सेवाओं और उपलब्धियों के कारण मिली तरक्की

पंजाब पुलिस में अपनी काबिलियत, मेहनत और बेहतरीन कार्यशैली के दम पर पहचान बनाने वाले इंस्पेक्टर पृथपाल सिंह को पदोन्नत कर डीएसपी बनाया गया है। काउंटर इंटेलिजेंस में तैनात रहे पृथपाल सिंह ने अपनी सेवाओं के दौरान कई बड़े और संवेदनशील मामलों की गुत्थियां सुलझाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी जांच करने की क्षमता, पेशेवर सूझबूझ और कर्तव्य के प्रति समर्पण को देखते हुए विभाग की ओर से उन्हें पदोन्नति दी गई है। पुलिस महकमे में उनकी इस उपलब्धि को उनकी मेहनत और समर्पण का सम्मान माना जा रहा है। पृथपाल सिंह की पहचान केवल एक कुशल पुलिस अधिकारी के रूप में ही नहीं, बल्कि खेल जगत में भी रही है। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल खिलाड़ी भी रह चुके हैं। उनके नाम महाराजा रणजीत सिंह पुरस्कार, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड और पुलिस उत्कृष्टता से जुड़े सम्मान भी हैं। उनकी पदोन्नति से पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 02, 2026, 06:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सीआई इंस्पेक्टर को पदोन्नति: पृथपाल सिंह डीएसपी पद पर प्रमोट, शानदार सेवाओं और उपलब्धियों के कारण मिली तरक्की #CityStates #Jalandhar #Punjab #CounterIntelligenceJalandhar #Inspector #Dsp #SubahSamachar