गाजियाबाद: बारिश का पानी सड़क पर भरने से पार्षद नाराज, पानी के बीच बैठकर किया विरोध
साहिबाबाद के वार्ड 38 अर्थला स्थित डबास रोड पर पानी भरने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर लगातार हो रहे जल भराव को देखते हुए वार्ड पार्षद मनोज शर्मा ने पानी के बीच बैठकर अपना विरोध जताया। इस दौरान उन्होंने कहा की इलाके के पीछे किया गया नाला निर्माण गलत है, क्योंकि उसके निर्माण के दौरान कई पाइपों को दबा दिया गया है। जिसके चलते न केवल सड़क और नाला समतल हो गए हैं बल्कि हल्की बारिश में भी नाला जाम हो जाता है। और पानी की निकासी नहीं हो पाती है। इसके चलते आए दिन इलाके में जलभरव की समस्या बनी रहती है। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी कई बार नगर निगम के अधिकारियों को दी गई लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। वहीं, इलाके के लोगों का आरोप है की हल्की सी बारिश के बाद भी इलाके में काफी अधिक जल भराव हो जाता है, इसके चलते बारिश का पानी उनके घरों में घुस रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 05, 2026, 10:56 IST
गाजियाबाद: बारिश का पानी सड़क पर भरने से पार्षद नाराज, पानी के बीच बैठकर किया विरोध #CityStates #Ghaziabad #GhaziabadNewsToday #GhaziabadLatestNews #GhaziabadNewsInHindi #SubahSamachar
