Chamba News: आज शपथ लेंगे नप चंबा और नपं चुवाड़ी के पार्षद

कल डलहौजी नप के पार्षदाें को दिलाई जाएगी शपथ संवाद न्यूज एजेंसीचंबा। नगर परिषद चंबा और नगर पंचायत चुवाड़ी के पार्षदों की बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे एसडीएम कार्यालय में शपथ होगी। वहीं, नगर परिषद डलहौजी में वीरवार यानी चार जून को शपथ ग्रहण समारोह होगा। पार्षदों के शपथ ग्रहण के बाद नप चंबा और नगर पंचायत चुवाड़ी को पार्षदों की सहमति से नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष मिल सकते हैं अन्यथा दो या तीन दिन के बाद पार्षद अपना बहुमत बनाने के बाद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुन सकेंगे। वीरवार को डलहौजी नप में पार्षदों के शपथ ग्रहण के बाद सहमति बनने पर ही अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद का फैसला होगा। उप मंडलाधिकारी चंबा चुवाड़ी और डलहौजी की ओर से चुनकर आए पार्षदों को शपथ ग्रहण की जानकारी उनके घर जाकर पर्सनल तौर पर और मोबाइल के जरिये दी गई हैं। नगर परिषद चंबा के 11 वार्डों से चौंतड़ा वार्ड से सुनील नैयर, चौगान वार्ड से तन्वी गोस्वामी, कसाकड़ा वार्ड से सपना कुमारी, सुल्तानपुर वार्ड से कांता ठाकुर, हटनाला वार्ड से विजय कुमार, जनसाली वार्ड से सीमा कश्यप, सपड़ी वार्ड से निशा बडियाल, सुराड़ा वार्ड से रजनी शर्मा, धड़ोग से जितेंद्र सूर्या, जुलाहकड़ी वार्ड से भुवनेश गुलाटी, हरदासपुरा वार्ड से नीतू कुमारी ने जीत दर्ज की है। वहीं, नगर पंचायत चुवाड़ी के सात वार्डों से वार्ड नंबर-एक कॉलेज रोड़ से रूही, वार्ड नंबर-दो भलाड़ा से सुरेंद्र, वार्ड नंबर-3 त्रिमथ से कुलभूषण, वार्ड नंबर-चार सुदली से अनीता, वार्ड नंबर-पांच मेडिकल काॅलोनी से राजेंद्र और वार्ड नंबर -छह चुवाड़ी प्रथम से नीतिका और वार्ड नंबर-सात चुवाड़ी-द्वितीय से ज्योति विजयी रही हैं। तीन जून को नप चंबा और नपं चुवाड़ी से चुनकर आए सभी पार्षदों को शपथ दिलाई जाएगी। वहीं, डलहौजी नगर परिषद के तहत वार्ड नंबर 1 (लोअर बकरोटा) से रीना जरयाल, वार्ड नंबर 2 (लोहाली) से राम सिंह चौहान, वार्ड नंबर 3 से तलविंदर सिंह, वार्ड नंबर 4 से प्रवीण कुमार, वार्ड नंबर 5 से वंदना चड्ढा, वार्ड नंबर 6 से रजनी देवी, वार्ड नंबर 7 से वंदना देवी, वार्ड नंबर 8 से कुमारी पल्लवी और वार्ड नंबर 9 से तिलक राज कपूर ने जीत हासिल की है। इनकी वीरवार को शपथ ग्रहण होगी।एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती, एसडीएम चुवाड़ी मनीष कुमार सोनी और एसडीएम चुवाड़ी अनिल भारद्वाज ने बताया कि नप और नपं चुवाड़ी से चुने गए सभी पार्षदों की बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे शपथ होगी। सर्व सहमति बनने पर अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुने जा सकते हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 02, 2026, 16:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamba News: आज शपथ लेंगे नप चंबा और नपं चुवाड़ी के पार्षद #CouncillorsOfNagarPanchayatChambaAndNagarPanchayatChuwariWillTakeOathToday. #SubahSamachar