VinFast VF 3: सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी में विनफास्ट? इन गाड़ियों को मिल सकती टक्कर

आज जब पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं तो हम कोई एक वैकल्पिक साधन की तलाश में है। ऐसे में अगर आप एक गाड़ी लेने की सोच रहे हैं तो एक इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) लेना फायदे का सौदा हो सकता है। इलेक्ट्रिक वाहन न सिर्फ आपकी जेब के लिए अच्छी होती है बल्कि पर्यावरण पर भी दुष्प्रभाव नहीं डालती। अगर सस्ती ईवी का विकल्प देखें तो भारत में कोई ज्यादा विकल्प मौजूद नहीं हैं। ऐसे में वियतनाम की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी विनफास्ट जल्द ही अपनी नई इलेक्ट्रिक कार VinFast VF 3 को भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। यह एक 2-डोर (दो दरवाजों वाली) सब-कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी, जिसे खास तौर पर शहरी ड्राइविंग को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। क्या होगी इसकी कीमत, रेंज और फीचर्स, आइए जानते हैं इस लेख में बैटरी और रेंज इस छोटी एसयूवी में 18.64 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज होने पर यह कार 215 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देगी। शहर के रोजमर्रा के कामों और ऑफिस आने-जाने के लिए यह रेंज काफी अच्छी है। परफॉरमेंस और स्पीड पावर की बात करें तो VF 3 में रियर-व्हील-ड्राइव (RWD) इलेक्ट्रिक मोटर लगी है जो 40 से 43.5 हॉर्सपावर (HP) की ताकत और 110 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इस कार की टॉप स्पीड 100 किमी/घंटा है, जो सिटी ट्रैफिक के हिसाब से बिल्कुल परफेक्ट है। फास्ट चार्जिंग की सुविधा आजकल ईवी में सबसे बड़ी चिंता चार्जिंग की होती है। VF 3 में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसकी मदद से बैटरी को मात्र 36 मिनट में 10% से 70% तक चार्ज किया जा सकता है। साइज और स्पेस कॉम्पैक्ट डिजाइन: इसकी लंबाई 3.19 मीटर से भी कम है। इसका मतलब है कि इसे पतली गलियों में चलाना और तंग पार्किंग में लगाना बेहद आसान होगा। इंटीरियर: इसमें 4 लोगों के बैठने की जगह है। डैशबोर्ड पर 10-इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। बूट स्पेस (डिक्की): अगर आप पीछे की सीटों को पूरी तरह से मोड़ (fold) देते हैं, तो आपको 285 लीटर का अच्छा-खासा बूट स्पेस मिल जाता है। सेफ्टी फीचर्स सुरक्षा के मामले में भी यह कार पीछे नहीं है। इसमें स्टैंडर्ड तौर पर: ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) हिल-होल्ड असिस्ट (पहाड़ी या ढलान पर कार को पीछे लुढ़कने से रोकने के लिए) ट्रैक्शन कंट्रोल ड्राइवर एयरबैग जैसे जरूरी फीचर्स दिए गए हैं। भारत में उत्पादन और कीमत विनफास्ट ने भारत में अपनी उपस्थिति मजबूत करने के लिए तमिलनाडु में एक प्लांट लगाया है। इससे कारों का स्थानीय स्तर पर उत्पादन किया जा सकेगा। वैश्विक बाजारमें इस कार की कीमत लगभग 7.50 लाख से 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। भारत में लॉन्च होने पर यह सीधे तौर पर एमजी कोमेट ईवी और टाटा पंच ईवी जैसी कारों को कड़ी टक्कर देगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 01, 2026, 11:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




VinFast VF 3: सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी में विनफास्ट? इन गाड़ियों को मिल सकती टक्कर #Automobiles #National #Vinfast #VinfastVf3 #AffordableEv #SubahSamachar