UP: कफ सिरप...सप्तसागर दवा मंडी के दो आरोपी अरेस्ट, शैली ट्रेडर्स से करते थे खरीद-फरोख्त; हवाला का भी मामला
Cough Syrup: कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सप्तसागर दवा मंडी के दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस ने बुधवार शाम लोहामंडी क्षेत्र से जीआरएस फार्मा के प्रोपराइटर ऋषभ यादव और उर्मिला फार्मा के प्रोपराइटर उमेश यादव को दबोचा। दोनों आरोपी लंबे समय से इस मामले में वांछित चल रहे थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों कारोबारी 50 हजार के इनामी भगोड़े शुभम जायसवाल के संपर्क में थे और शैली ट्रेडर्स के माध्यम से कागजों पर कफ सिरप की खरीद-फरोख्त करते थे। डीसीपी काशी जोन गौरव बंशवाल ने बताया कि गिरफ्तार उमेश यादव लोहामंडी का निवासी है, जबकि ऋषभ यादव विशेश्वरगंज क्षेत्र का रहने वाला है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 08, 2026, 23:37 IST
UP: कफ सिरप...सप्तसागर दवा मंडी के दो आरोपी अरेस्ट, शैली ट्रेडर्स से करते थे खरीद-फरोख्त; हवाला का भी मामला #CityStates #Varanasi #CoughSyrup #ShailyTraders #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #SubahSamachar
