कफ सिरप: किंगपिन शुभम के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस, गिरफ्तारी का रास्ता साफ; दुबई में छिपा है सरगना

Cough Syrup: कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी के मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के खिलाफ बृहस्पतिवार को इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया। इसके साथ ही शुभम अंतरराष्ट्रीय वांछित घोषित हो गया। उसकी गिरफ्तारी का रास्ता भी साफ हो गया। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किए जाने की पुष्टि की है। जांच एजेंसियों के अनुसार, आरोपी दुबई में छिपा हुआ है क्योंकि देश छोड़ने के बाद उसकी अंतिम लोकेशन दुबई में ही मिली थी। रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने से दुबई पुलिस को उसकी गिरफ्तारी का अधिकार मिल गया है। पुलिस आयुक्त के मुताबिक, शुभम जायसवाल पांच महीने से फरार चल रहा है। उसके खिलाफ वाराणसी समेत कई जिलों में प्राथमिकी दर्ज है। कफ सिरप की अवैध तस्करी से जुड़े इस मामले में शुभम के पिता भोला प्रसाद जायसवाल को सोनभद्र की पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार किया था। वह जेल में है। शुभम की 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की चल और अचल संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। अदालत ने उसे फरार घोषित किया है। अब इस मामले में देश और विदेश की पुलिस एक साथ कार्रवाई करेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 09, 2026, 23:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कफ सिरप: किंगपिन शुभम के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस, गिरफ्तारी का रास्ता साफ; दुबई में छिपा है सरगना #CityStates #Varanasi #CoughSyrup #InterpolNotices #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #SubahSamachar