Agra News: कॉसमॉस स्टार ने छह विकेट से दर्ज की शानदार जीत
आगरा। दयालबाग में आयोजित कॉसमॉस क्रिकेट कप के लिए शनिवार को खेला गया मुकाबला काफी रोमांचक रहा। कॉसमॉस स्टार ने कॉसमॉस गैलेक्सी को 6 विकेट से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।पहले बल्लेबाजी करने उतरी कॉसमॉस गैलेक्सी की टीम निर्धारित 40 ओवरों के मैच में 36.3 ओवर में 177 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। शिवम सागर ने 42, ऋतिक सिंह ने 33 और नेहा यादव ने 13 रन का योगदान दिया। कॉसमॉस स्टार के जतन ठाकुर और सरीन खान ने 3-3 विकेट लिए जबकि अवन्या जैन एवं अजीम खान ने 2-2 विकेट प्राप्त किए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी कॉसमॉस स्टार की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 22.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। विजेता टीम की ओर से सरीन खान ने नाबाद 45, समीर ने 44 और अजीम खान ने 40 रन बनाए। कॉसमॉस गैलेक्सी के शिवम सागर, ऋतिक सिंह और प्रांशुल ने 1-1 विकेट हासिल किए।मैच के समापन पर सरीन खान को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच व शिवम सागर को डिफेंडर ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दोनों खिलाड़ियों को यह पुरस्कार समीर गौतम ने प्रदान किया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 07, 2026, 02:32 IST
Agra News: कॉसमॉस स्टार ने छह विकेट से दर्ज की शानदार जीत #CosmosStarsRegisteredAResoundingSix-wicketWin #SubahSamachar
