Kangra News: सहकारी सोसायटियां होंगी ऑनलाइन, डिजिटल कामकाज की तैयारी पूरी
पालमपुर की 133 में से 130 सोसायटियों की प्रक्रिया पूरी 2025-26 में ऑनलाइन ऑडिट से बढ़ेगी पारदर्शितासंवाद न्यूज एजेंसीधर्मशाला। पालमपुर क्षेत्र की सहकारी (को-ऑपरेटिव) सोसायटियों को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। सोसायटियों के कामकाज को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है।उप पंजीयक सहकारी सभाएं धर्मशाला के सहायक पंजीयक चैन लाल ने बताया कि पालमपुर की कुल 133 सोसायटियों में से 130 को ऑनलाइन किया जा चुका है, जबकि शेष सोसायटियों की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।ऑनलाइन प्रणाली लागू होने से सोसायटियों के कामकाज में पारदर्शिता और तेजी आएगी। सदस्यों को रिकॉर्ड, लेन-देन और अन्य सेवाएं अब डिजिटल माध्यम से उपलब्ध होंगी, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी।विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि वर्ष 2025-26 में सभी सहकारी सोसायटियों का ऑडिट ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। इससे ऑडिट प्रक्रिया अधिक सटीक और प्रभावी बनेगी तथा अनियमितताओं पर आसानी से नजर रखी जा सकेगी।इस पहल को सहकारी क्षेत्र में डिजिटल बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इसी तर्ज पर कांगड़ा, नूरपुर और देहरा क्षेत्रों की सोसायटियों को भी ऑनलाइन करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है, ताकि भविष्य में पूरी व्यवस्था पारदर्शी और सुदृढ़ बन सके।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 11, 2026, 17:56 IST
Kangra News: सहकारी सोसायटियां होंगी ऑनलाइन, डिजिटल कामकाज की तैयारी पूरी #CooperativeSocietiesWillBeOnline #PreparationsForDigitalFunctioningComplete #SubahSamachar
