Gurugram News: द्रोणाचार्य कॉलेज में दीक्षांत समारोह 10 अप्रैल को

गुरुग्राम। द्रोणाचार्य कॉलेज में 10 अप्रैल को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. दिनेश कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, समारोह में करीब 15,00 विद्यार्थियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों की डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। इसके साथ ही समारोह के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 29, 2026, 19:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: द्रोणाचार्य कॉलेज में दीक्षांत समारोह 10 अप्रैल को #ConvocationCeremonyAtDronacharyaCollegeOnApril10 #SubahSamachar