Chamoli News: भुगतान को लेकर ठेकेदार और लोनिवि कर्मी में नोक झोंक
भुगतान को लेकर ठेकेदार और लोनिवि कर्मी में नोक झोंक-ठेकेदारों ने लोनिवि कार्यालय में काटा हंगामा, अफसरों की मध्यस्थता के बाद शांत हुआ मामलाथराली। मंगलवार को थराली-देवाल और नारायणबगड़ विकासखंड के ठेकेदारों ने आपदा के दौरान किए गए कार्यों का भुगतान नहीं होने के चलते लोनिवि कार्यालय में जमकर हंगामा किया। ठेकेदारों ने किया आपदा में काम तो करा दिया लेकिन भुगतान अब तक नहीं हो पाया। इस दौरान लोनिवि कर्मी और ठेकेदारों में नोक झोंक भी हुई। मंगलवार को अपने पूर्व तालाबंदी कार्यक्रम के तहत ठेकेदार लोक निर्माण विभाग के कार्यालय पहुंचे। इस दौरान एसडीएम पंकज भटट और ईई लोनिवि रमेश चंद्र के ने ठेकेदारों के साथ बातचीत की, लेकिन ठेकेदार तुरंत भुगतान पर अड़े रहे। उसके बाद ईई ने लेखाधिकारी को बुलाया और भुगतान रूकने का कारण पूछा। जिस पर उन्होंनें नियमों और अनुबंधों का हवाला दिया और कहा कि बिल समय पर उपलब्ध नहीं कराए जाने की बात बताई और कहा कि छह माह बाद बिल दिए जा रहे हैं। इस बात पर ठेकेदार भड़क गए और विवाद बढ़ गया। देवाल के ठेकेदार हरेंद्र कोटड़ी, थराली के राकेश जोशी, अब्बल पिमोली और नारायणबगड़ के देवेंद्र नेगी ने लेखाधिकारी पर आरोप लगाया कि कई ठेकेदारों को भुगतान कर दिया गया है। जबकि कुछ को नियमों और कानून की बात कहकर घुमाया जा रहा है। बाद में एसडीएम और ईई से वार्ता के बाद ठेकेदार माने।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 17, 2026, 19:34 IST
Chamoli News: भुगतान को लेकर ठेकेदार और लोनिवि कर्मी में नोक झोंक #ContractorAndPWDEmployeeClashOverPayment #SubahSamachar
