Sonipat News: संविदा सफाई कर्मियों का धरना जारी
सोनीपत। नगर निगम कार्यालय में ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच के सदस्यों का धरना मंगलवार को 15वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता उपाध्यक्ष रविंदर ने की जबकि संचालन सचिव सावन कुमार ने किया।प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम में प्रस्तावित पांच साल के टेंडर का विरोध करते हुए सरकार से संविदा कर्मचारियों को निगम के रोल पर लेने, समान काम के लिए समान वेतन देने और नौकरी की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि हटाए गए कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से दोबारा ड्यूटी पर लिया जाए और उन्हें नियमित कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 30, 2026, 18:55 IST
Sonipat News: संविदा सफाई कर्मियों का धरना जारी #ContractSanitationWorkers'ProtestContinues. #SubahSamachar
