Sonipat News: नगर निगम कार्यालय में संविदा सफाई कर्मियों का धरना जारी
सोनीपत। नगर निगम कार्यालय में ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच के सदस्यों का धरना सोमवार को 14वें दिन जारी रहा। धरने की अध्यक्षता मुकेश टांक ने की व संचालन सचिव सावन कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच नगर निगम क्षेत्र में होने वाले पांच साल के टेंडर का विरोध करती है। सरकार से अपील की है कि संविदा कर्मियों को निगम के रोल पर लिया जाए। समान काम समान वेतन लागू किया जाए। जॉब सुरक्षा की गारंटी दी जाए। हटाए गए कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से ड्यूटी पर लेने की सरकार से अपील। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की घोषणा की जाएगी। इस दौरान जगबीर, विजय तोमर, सोनू राणा, रितेश कुमार, कश्मीरी लाल, मुकेश कर्मा, अनीता भी मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 29, 2026, 19:36 IST
Sonipat News: नगर निगम कार्यालय में संविदा सफाई कर्मियों का धरना जारी #ContractSanitationWorkersContinueTheirProtestAtTheMunicipalCorporationOffice. #SubahSamachar
