Kangra News: राशन डिपुओं में उपभोक्ताओं को अब मिलेगी चार प्रकार की दालें

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के राशन डिपुओं में उपभोक्ताओं को जुलाई माह से चार प्रकार की दालें उपलब्ध करवाई जाएंगी। खाद्य आपूर्ति निगम ने करीब तीन साल बाद फिर मूंग दाल का प्रस्ताव उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय को भेजा है। मंजूरी के बाद उपभोक्ताओं को मूंग दाल खरीदने का भी विकल्प मिलेगा।प्रदेश में हर महीने लगभग 11.324 हजार मीट्रिक टन दाल की आपूर्ति की जाती है। वर्तमान में उपभोक्ताओं को डिपुओं में तीन प्रकार की दालें मिल रही हैं। इससे पहले बफर स्टॉक में मूंग दाल उपलब्ध न होने के कारण यह उपभोक्ताओं को नहीं मिल पा रही थी। निगम के पास फिलहाल जून महीने का कोटा बचा हुआ है। जुलाई और अगस्त महीने के लिए निगम ने मसूर, चना, उड़द और मूंग की दाल की डिमांड मंत्रालय को भेज दी है। निगम अधिकारियों को उम्मीद है कि जून के अंतिम दिनों में मंत्रालय से मंजूरी मिल जाएगी, जिसके बाद एलोकेशन कर दालों की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।उधर, खाद्य आपूर्ति निगम ने 27 लाख लीटर सरसों के तेल के ऑर्डर जारी कर दिए हैं। उम्मीद है कि 15 जून तक डिपुओं में तेल की सप्लाई शुरू हो जाएगी। वहीं, रिफाइंड तेल के लिए अभी टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है।इस बार मंत्रालय को चार दालों का प्रस्ताव भेजा गया है। इससे पहले लगभग तीन सालों से केवल तीन दालें ही मिल रही थीं। मूंग दाल के डिपो में आने से उपभोक्ताओं को दालों में विकल्प चुनने का मौका मिलेगा। -अरविंद्र शर्मा, जीएम, खाद्य आपूर्ति निगम

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 02, 2026, 17:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: राशन डिपुओं में उपभोक्ताओं को अब मिलेगी चार प्रकार की दालें #KangraNews #TodayKangraNwes #KangraHindiNews #SubahSamachar