Bareilly News: उपभोक्ताओं ने सिलिंडर लिया नहीं, एजेंसी ने कर दी डिलीवरी
बरेली। लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) के कई उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने सिलिंडर बुक ही नहीं किया, पर एजेंसी ने उसे डिलीवर दिया दिया। अब ऐसे उपभोक्ताओं की बुकिंग नहीं हो पा रही है। एजेंसी पहुंचने पर उनको 25 दिन बाद बुकिंग करने के लिए कहा जा रहा है। ऐसे में नोकझोंक की स्थिति बन रही है। बताया जा रहा है कि पहले बिना बुकिंग के भी सिलिंडर मिल जाते थे। लिहाजा तमाम लोगों बुकिंग प्रक्रिया नहीं अपनाते थे। अब जब उन्होंने बुकिंग शुरू की तो एजेंसियों के खेल का खुलासा हो रहा है।29 जनवरी को की थी बुकिंग, अब तक नहीं हुई डिलीवरीनवादा शेखान निवासी शबाना ने बताया कि 29 जनवरी को सिलिंडर बुक किया था, लेकिन अब तक डिलीवरी नहीं हुई। वह ईसाइयों की पुलिया स्थित गैस एजेंसी पहुंची तो पता चला कि हाल ही में उनके कनेक्शन पर सिलिंडर की डिलीवरी हुई है। उनको आठ दिन बाद बुकिंग करने के लिए कहा गया। सिलिंडर नहीं लिए फिर कैसे हो गई बुकिंगचक महमूद निवासी दरक्षा ने बताया कि सालभर में सिलिंडर लिए ही नहीं। बुकिंग करने एजेंसी पहुंची तो हाल में डिलीवरी का हवाला देकर सप्ताह भर बाद बुलाया है। पति बाहर रहते हैं। बच्चे छोटे होने से बार-बार दूध गरम करना पड़ता है। रोज-रोज की भागदौड़ से काफी परेशानी हो रही है।वर्ष 2023 में लिया था आखिरी बार सिलिंडरशाहदाना निवासी बॉबी ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2023 के बाद सिलिंडर लिए नहीं, पर केवाईसी करा ली थी। अब कई दिन से प्रयास करने के बावजूद सिलिंडर बुक नहीं हुआ। एजेंसी पहुंचने पर पता चला कि उनके कनेक्शन पर हाल ही डिलीवरी हुई है। उन्हें भी बाद में बुलाया गया है।वर्जनअगर किसी उपभोक्ता द्वारा बिना बुकिंग कराए सिलिंडर बुक होने या डिलीवरी के मेसेज आ रहे हैं तो वह लिखित शिकायत करें। प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। - मनीष कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 09, 2026, 03:22 IST
Bareilly News: उपभोक्ताओं ने सिलिंडर लिया नहीं, एजेंसी ने कर दी डिलीवरी #ConsumersDidNotTakeTheCylinder #TheAgencyDeliveredIt. #SubahSamachar
