Kangra News: जालग के लंघा में सामुदायिक भवन का निर्माण शुरू
12 लाख रुपये की लागत से होगा तैयारचार माह के भीतर जनता को होगा समर्पितसंवाद न्यूज एजेंसीजालग (कांगड़ा)। क्षेत्र के लंघा गांव में 12 लाख रुपये से बनने वाले सामुदायिक भवन का निर्माण शुरू हो गया है। भवन के निर्माण से जालग और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को सामाजिक कार्यक्रमों और बैठकों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। निर्माण को लगभग चार माह में पूरा कर भवन को जनता को समर्पित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी वर्ष 13 मार्च को मंत्री यादविंद्र गोमा ने इस सामुदायिक भवन की आधारशिला रखी थी। उस समय उन्होंने बताया था कि भवन निर्माण के लिए 12 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। प्रथम चरण में तीन लाख रुपये जारी भी किए जा चुके हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि सामुदायिक भवन बनने से ग्रामीणों को बैठकों, सामाजिक आयोजनों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य सार्वजनिक गतिविधियों के लिए एक स्थायी स्थान उपलब्ध होगा। लोक निर्माण विभाग पंचरुखी के सहायक अभियंता प्रवीण सोनी ने बताया कि सामुदायिक भवन लंघा के निर्माण के लिए विभाग को अब तक छह लाख रुपये प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण प्रगति पर है और इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कर भवन को जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 27, 2026, 18:41 IST
Kangra News: जालग के लंघा में सामुदायिक भवन का निर्माण शुरू #ConstructionOfACommunityBuildingBeginsInJalag'sLangha. #SubahSamachar
