Haridwar News: कांग्रेसियों ने किरेन रिजीजू के खिलाफ किया प्रदर्शन
हरिद्वार। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजीजू की ओर से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दिए गए बयान के विरोध में कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही किरेन रिजीजू के इस्तीफे की मांग की। ऋषिकुल स्थित कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता सोम त्यागी और मनोज सैनी ने कहा कि राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता के कारण भाजपा और मोदी सरकार बौखला गई है। मोदी सरकार में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू का बयान निंदनीय ही नहीं दुर्भाग्यपूर्ण है। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा और आईटी सेल के प्रदेश सचिव आशु भारद्वाज ने कहा कि मोदी सरकार गोडसे जैसे घिनौने, आतंकवादी, देश विरोधी तत्वों को बढ़ावा और संरक्षण देने का काम कर रही है। आईटी सेल के लोकसभा संयोजक अनिल ठाकुर और महानगर महासचिव अखिल शर्मा त्यागी ने कहा कि 2014 से देश में कमजोर प्रधानमंत्री मोदी की सरकार चल रही है। कांग्रेस नेत्री सरिता शर्मा और सागर बेनीवाल ने कहा कि देश की आजादी के बाद सबसे कमजोर प्रधानमंत्री साबित हुए हैं। इस दौरान वीरेंद्र भारद्वाज, जवाहर चावला, हरविंदर सिंह, आलोक कौशिक, चंदन शर्मा, शुभम् रावत, जावेद आलम, मनीष कश्यप, राजू चित्कारा, सोनू सैनी आदि मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 20, 2026, 14:12 IST
Haridwar News: कांग्रेसियों ने किरेन रिजीजू के खिलाफ किया प्रदर्शन #CongressWorkersProtestAgainstKirenRijiju #SubahSamachar
