Sirohi: आबूरोड में समस्याओं का समाधान नहीं होने पर फूटा कांग्रेसियों का गुस्सा, 17 फरवरी को करेंगे प्रदर्शन

सिरोही के आबूरोड नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरगिस कायमखानी की अध्यक्षता में रविवार को शहर के शांतिकुंज पार्क में कांग्रेसियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में लंबे समय से शहर की विभिन्न समस्याओं का समाधान नहीं होने पर कांग्रेसियों ने खुलकर रोष व्यक्त किया। साथ ही तय किया गया कि आगामी 17 फरवरी, मंगलवार को प्रदर्शन कर जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान समस्याओं की ओर आकर्षित किया जाएगा। 17 फरवरी को करेंगे प्रदर्शन नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरगिस कायमखानी ने कहा कि शहर की ज्वलंत समस्याओं के समाधान के लिए नगर कांग्रेस ने 12 जनवरी 2026 और 3 फरवरी 2026 को प्रशासन को ज्ञापन दिए थे, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। जनता को राहत दिलाने का भी कोई प्रयास नहीं हुआ। इस असमर्थता के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता 17 फरवरी को आबूरोड प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। ये भी पढ़ें:भाभी के अवैध संबंध से नाराज था देवर, युवक को उतारा मौत के घाट फिर पुलिस के सामने किया सरेंडर सुनवाई नहीं होने से प्रदर्शन अनिवार्य बैठक में जिला अध्यक्ष लीलाराम गरासिया ने कहा कि लगातार समस्याओं की ओर ध्यान दिलाने के बावजूद अधिकारियों की निष्क्रियता ने संगठन को प्रदर्शन करने के लिए मजबूर किया है। सभी कांग्रेसजनों को सक्रिय भागीदारी निभाते हुए इसे सफल बनाने का आव्हान किया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 08, 2026, 18:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sirohi: आबूरोड में समस्याओं का समाधान नहीं होने पर फूटा कांग्रेसियों का गुस्सा, 17 फरवरी को करेंगे प्रदर्शन #CityStates #Rajasthan #Sirohi #SirohiNews #AbuRoadMunicipalCongress #NargisQayamkhani #CityProblems #Demonstration #17February #PradhanMantriAwasYojana #Lease #BuildingApproval #RoadRepair #SubahSamachar