Hamirpur (Himachal) News: शपथ के बाद हार पर मंथन करेगी कांग्रेस

वार्ड में जाकर हार के कारणों पर फीडबैक लेंगे पदाधिकारीहाईकमान को भेजेंगे पार्टी के विरुद्ध कार्य करने वालों की सूची संवाद न्यूज एजेंसीहमीरपुर। पंचायती राज चुनाव में जिला परिषद स्तर पर अपेक्षित सफलता न मिलने के बाद कांग्रेस अब हार के कारणों पर मंथन करेगी। बीडीसी और जिला परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह के बाद प्रत्येक वार्ड में जाकर कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और प्रत्याशियों के साथ बैठकें की जाएंगी। बैठकों में चुनाव रणनीति सहित संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की जाएगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष के अनुसार धरातल पर खामियां रही हैं जिसके कारण हार हुई है। ऐसे में उन खामियों को जानने के लिए सोमवार से विभिन्न वार्डों में फीडबैक जुटाने की प्रक्रिया शुरू होगी। पार्टी चुनाव में नेताओं और कार्यकर्ताओं की भूमिका का भी आकलन करेगी। बैठक के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि कितने लोगों ने पार्टी के विरुद्ध कार्य किया है। जांच के बाद तैयार की जाने वाली रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व और हाईकमान को भेजी जाएगी ताकि आवश्यक संगठनात्मक कार्रवाई की जा सके। राजनीतिक दृष्टि से यह परिणाम कांग्रेस के लिए चिंता का विषय माना जा रहा है। मुख्यमंत्री के गृह जिले में हुए चुनाव में पार्टी को अपेक्षित समर्थन नहीं मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है। जिला परिषद के 19 वार्डों में से कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार केवल एक सीट पर ही जीत दर्ज कर सके जबकि पार्टी ने 16 वार्डों में अपने समर्थित प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे थे। पार्टी इन पदों पर बेहतर रणनीति के साथ आगे बढ़ने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस नेताओं का मानना है कि संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं के साथ संवाद और चुनावी खामियों की पहचान कर भविष्य में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित किया जा सकता है। जिलाध्यक्ष सुमन भारती का कहना है कि जिला परिषद के चुनाव में मिली हार पर मंथन किया जाएगा और वार्ड स्तर पर बैठक आयोजित कर प्रत्याशियों से फीडबैक लिया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 03, 2026, 16:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hamirpur (Himachal) News: शपथ के बाद हार पर मंथन करेगी कांग्रेस #CongressWillDeliberateOnTheDefeatAfterTheOath. #SubahSamachar