Haridwar News: बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस की पदयात्रा 28 फरवरी से
- विधायक अनुपमा रावत ने जनआंदोलन का किया एलान, पंजनहेड़ी गांव से होगी शुरुआतबिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस की पदयात्रा 28 फरवरी सेपथरी। कांग्रेस की ओर से की ओर से हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र में बढ़े हुए बिजली बिल, सरचार्ज और स्मार्ट मीटर के विरोध में जनआंदोलन की तैयारी तेज कर दी गई है। इस संबंध में बुधवार को अनुपमा रावत ने जगजीतपुर स्थित अपने कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक कर 28 फरवरी से व्यापक पदयात्रा शुरू करने की घोषणा की। पदयात्रा की शुरुआत पंजनहेड़ी गांव से होगी। विधायक अनुपमा रावत ने आरोप लगाया कि प्रदेश में बिजली उपभोक्ता बढ़े हुए बिल, सरचार्ज और पेनल्टी से परेशान हैं। सरकार स्मार्ट मीटर पर रोक की बात करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर अब भी मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे लोगों में नाराजगी है। अभियान के तहत सरचार्ज माफ करो, बिजली बिल हाफ करो, स्मार्ट मीटर साफ करो के नारे के साथ घर-घर जनसंपर्क किया जाएगा। पदयात्रा के दौरान उपभोक्ताओं से फीडबैक लेकर समस्याओं और मांगों का ज्ञापन तैयार कर संबंधित अधिकारियों व सरकार को सौंपा जाएगा।बैठक में साधुराम चौहान, सुशील चौहान, अरुण कुमार, आबिद हसन, धर्मेंद्र चौहान, खेम सिंह चौधरी, पंकज चौधरी, नाग सिंह कश्यप, नाथीराम चौहान और पवन कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 25, 2026, 18:20 IST
Haridwar News: बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस की पदयात्रा 28 फरवरी से #CongressToLaunchFootMarchAgainstElectricityBillsAndSmartMetersFromFebruary28 #SubahSamachar
