Kullu News: उदयपुर में कांग्रेस ने पंचायत चुनावों को बनाई रणनीति

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। उपमंडल उदयपुर में शनिवार को स्थानीय विधायक अनुराधा राणा के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। इसमें पंचायत चुनावों को लेकर रणनीति तैयार की गई। इस दौरान तकनीकी शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हुए सिस्सू पंचायत के शशिन निवासी के सोनम ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। विधायक ने कहा कि पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता पंचायत चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ एकजुटता से कार्य करें। साथ ही बीडीसी और जिला परिषद के लिए सशक्त व सक्षम उम्मीदवार को ही चुनावी मैदान में उतारने को लेकर भी चर्चा की है। इस दौरान कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष दोरजे लारजे, पूर्व जिला अध्यक्ष ज्ञालछेन ठाकुर, अनिल सहगल, तिंदी पंचायत प्रधान कमला, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उदयपुर अनिल ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 18, 2026, 17:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: उदयपुर में कांग्रेस ने पंचायत चुनावों को बनाई रणनीति #CongressStrategizesForPanchayatElectionsInUdaipur #SubahSamachar