कांग्रेस भ्रम और झूठ फैलाने की राजनीति बंद करे : महिपाल

शाहाबाद। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा रविवार को शाहाबाद के विश्राम गृह पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक और विकास कार्यों की समीक्षा की वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पर जमकर राजनीतिक बाण चलाए। मंत्री ने वहीं हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड का परिणाम अच्छा रहने पर अपनी पीठ थपथपाते विद्यार्थियों व शिक्षकों को बधाई दी। उन्हाेंने कहा कि उनका परीक्षा परिणाम सीबीएससी के बराबर रहा है जो प्रदेश में शिक्षा के अच्छे स्तर को दर्शाता है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि जनता ने एक बार फिर भाजपा की विकासपरक नीतियों और सबका साथ-साथ, सबका विकास के नारे पर अपनी मुहर लगाई है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस अपनी करारी हार और जनादेश को शालीनता से स्वीकार करने की बजाय, जनता के बीच भ्रम और झूठ फैलाने की नकारात्मक राजनीति कर रही है। कांग्रेस के शासनकाल में केवल अवैध और अनियोजित कालोनियां काटने का काम हुआ, लेकिन वहां रहने वाले नागरिकों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया। कांग्रेस के समय कटी कालोनियों में सडक़, बिजली, पानी और सीवरेज जैसी बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं कराई गईं। भाजपा सरकार ने इन कालोनियों की सुध ली और राजनीति से ऊपर उठकर बिजली, स्वच्छ पेयजल सहित तमाम मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने का काम पूरी प्रतिबद्धता से किया है। जिसका परिणाम है कि आज जनता का समर्थन भाजपा के साथ है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 18, 2026, 03:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कांग्रेस भ्रम और झूठ फैलाने की राजनीति बंद करे : महिपाल #CongressShouldStopSpreadingPoliticsOfConfusionAndLies:Mahipal #SubahSamachar