Chamba News: जनगणना के लिए पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण शुरू
डाटा एकत्र करने और तकनीकी बारीकियों की दी जानकारीसंवाद न्यूज एजेंसीसलूणी (चंबा)। भारत की जनगणना-2027 को सुचारु रूप से संपन्न करने के लिए सलूणी चार्ज में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के पहले बैच का प्रशिक्षण शुरू हुआ। तीन दिन तक चलने वाले विशेष प्रशिक्षण शिविर में क्षेत्र स्तर पर डाटा एकत्र करने और तकनीकी बारीकियों की जानकारी दी जाएगी। शिविर की अध्यक्षता एसडीएम एवं उपमंडलीय चार्ज जनगणना अधिकारी सलूणी चंद्र वीर सिंह ने की। कार्यक्रम में तहसीलदार सलूणी एवं चार्ज जनगणना अधिकारी अभिराय सिंह ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सहायक चार्ज अधिकारी सुनील कुमार और तकनीकी सहायक सुगंधिता ठाकुर ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और प्रबंधन में सहयोग दिया। प्रथम बैच को फील्ड ट्रेनर गुरदेव सिंह और दिनेश कुमार ने तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया। जनगणना के पहले चरण (मकान सूचीकरण और मकानों की गणना) की शुरुआत 16 जून से होने जा रही है। प्रशिक्षण के दौरान एसडीएम ने जनता से अपील करते हुए कहा कि इस बार जनगणना में तकनीक का बड़े स्तर पर उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने आम जनता से आग्रह किया कि वे जनगणना प्रक्रिया को अधिक सटीक और आसान बनाने के लिए सरकार की ओर से प्रदान की गई स्वयं गणना सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग करें और पोर्टल पर अपनी जानकारी खुद दर्ज कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 02, 2026, 15:51 IST
Chamba News: जनगणना के लिए पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण शुरू #CongressProtestsAgainstNEETPaperLeak #SubahSamachar
