Dehradun: कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने की प्रेसकांफ्रेंस, सीएम विवेकाधीन कोष के दुरुपयोग का लगाया आरोप

कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत नेपत्रकार वार्ता मेंमुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के उपयोग को लेकरसवाल उठाए। उनका कहा कि सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी के अनुसार कुछ जिलों में मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष का दुरुपयोग हो रहा है। आरोप लगाया कि चंपावत और उधमसिंह नगर में कुछ लोगों को हर वर्ष दो से तीन लाख रुपये तक की सहायता दी जा रही है, जबकि कई गरीब और जरूरतमंद लोगों को मात्र तीन हजार रुपये की ही सहायता मिल पा रही है। ये भी पढे़ंChar Dham Yatra:तीर्थयात्रियों में उत्साह; एक हफ्ते में 5.18 लाख से ज्यादा पंजीकरण, केदारनाथ के लिए सबसे अधिक उन्होंने कहा कि इस प्रकार की असमानता से सरकार की मंशा पर सवाल खड़े होते हैं और पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए।कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी और लालचंद शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता भी पत्रकारवार्ता में मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 16, 2026, 13:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Dehradun: कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने की प्रेसकांफ्रेंस, सीएम विवेकाधीन कोष के दुरुपयोग का लगाया आरोप #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #Chamoli #Congress #UttarakhandCongress #HarakSinghRawat #CmDiscretionaryFund #SubahSamachar