महिला आरक्षण विधेयक का विरोध कर कांग्रेस ने दिखाया असली चेहरा : भुट्टो

बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंद्र कुमार भुट्टो ने लोकसभा में महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी पर तीखा प्रहार किया है। शनिवार को जारी प्रेस बयान में देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि महिला आरक्षण के विरोध में मतदान करके कांग्रेस ने अपना असली चेहरा देश की जनता के सामने उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के पक्ष में नहीं हैं। इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस महिलाओं के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण के प्रति गंभीर नहीं । भुट्टो ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। इससे देश की बेटियों को राजनीति में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस नहीं चाहती कि महिलाओं को चुनावों में 33 प्रतिशत आरक्षण मिले। इससे उनके राजनीतिक समीकरण प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह रवैया महिला विरोधी एवं घटिया मानसिकता को दर्शाता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 18, 2026, 19:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




महिला आरक्षण विधेयक का विरोध कर कांग्रेस ने दिखाया असली चेहरा : भुट्टो #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar