Kangra News: पंचायत समिति परागपुर पर कांग्रेस का कब्जा

पंचायत समिति परागपुर पर कांग्रेस का कब्जा28 साल पुराना भाजपा का गढ़ किया ध्वस्तनरेश पुट्टू अध्यक्ष और अनिल मिंटू बने उपाध्यक्षसंवाद न्यूज एजेंसीपरागपुर (कांगड़ा)। परागपुर में वीरवार को लंबे इंतजार और सियासी उठापटक के बाद आखिरकार पंचायत समिति की कमान कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के हाथों में आ गई है। ब्लॉक सभागार में एसडीएम देहरा कुलवंत सिंह पोटन और बीडीओ मीना शर्मा की निगरानी में हुए चुनाव में नरेश कुमार पुट्टू ने अध्यक्ष और अनिल कुमार मिंटू ने उपाध्यक्ष पद पर जीत का परचम लहराया। चुनाव परिणाम में मुकाबला काफी एकतरफा रहा। अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में कांग्रेस समर्थित नरेश कुमार पुट्टू को 17 वोट मिले जबकि भाजपा समर्थित विशाल पटियाल महज छह वोटों पर सिमट गए। इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार मिंटू ने 16 वोट हासिल कर भाजपा समर्थित विजय कुमारी को सात वोटों से मात दी। इस जीत के साथ ही परागपुर पंचायत समिति में चला आ रहा 28 साल पुराना भाजपा का तिलिस्म टूट गया है।1996-98 के बाद से यहां हमेशा भाजपा समर्थित खेमे का ही दबदबा रहा था। जीत के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए इसका पूरा श्रेय कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुरिंद्र मनकोटिया को दिया। उन्होंने कहा कि मनकोटिया ने ही सभी सदस्यों को एक साथ जोड़े रखा जिसके चलते यह बड़ी जीत संभव हो पाई। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाढ़ों के साथ विजय रैली निकाली। वहीं, मीडिया से बातचीत करते हुए सुरिंद्र मनकोटिया ने इसे बदलाव की शुरुआत बताया और दावा किया कि अब आने वाले समय में विधानसभा क्षेत्र जसवां परागपुर से भी कांग्रेस का ही विधायक चुना जाएगा। सियासी गलियारों में चर्चा है कि इस चुनाव में सुरिंद्र मनकोटिया ने पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर के सियासी गढ़ में बड़ी सेंध लगा दी है, जिससे आगामी चुनाव की बिसात अभी से बिछने लगी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 25, 2026, 17:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: पंचायत समिति परागपुर पर कांग्रेस का कब्जा #CongressCapturesParagpurPanchayatSamiti. #SubahSamachar