West Asia Crisis: कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा, जयराम रमेश बोले- भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता हुई कमजोर

देश में तेल और गैस की उपलब्धता को लेकर उठ रही आशंकाओं के बीच कांग्रेस ने पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि बीते एक दशक में भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता कमजोर हुई है। उन्होंने कहा कि 2014-15 से 2024-25 के बीच कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता 84% से बढ़कर 90% हो गई है, जबकि एलपीजी आयात 46% से बढ़कर 62% तक पहुंच गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिस गैस का वादा किया गया था, वह अब तक सिर्फ वादा ही बनी हुई है। (यह खबर अपडेट की जा रही है)

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 27, 2026, 09:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




West Asia Crisis: कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा, जयराम रमेश बोले- भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता हुई कमजोर #IndiaNews #BusinessDiary #National #SubahSamachar