शहीदों की प्रतिमाएं तोड़ने पर उबाल: शाहजहांपुर में कांग्रेस-सपा ने जताया विरोध, हिंदू संगठन ने फूंका पुतला
शाहजहांपुर में काकोरी केस के अमर शहीदों की प्रतिमाएं तोड़े जाने के विरोध में मंगलवार को विरोध के स्वर बुलंद हो गए। कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नगर निगम में धरना देकर विरोध जताया। इस घटना पर सपा ने भी नाराजगी जताई है। सुबह दस बजे कांग्रेस के पदाधिकारी के नारेबाजी करते हुए नगर निगम में पहुंचे और धरने पर बैठ गए। सभी ने जमकर नारेबाजी की। इस बीच नगर निगम के अफसर वार्ता करने के लिए पहुंचे तो उन्हें विरोध के चलते वापस होना पड़ा। इसके बाद नायब तहसीलदार ने पहुंचकर मांग पत्र लिया। मांग पत्र में संबंधित पर कार्रवाई की मांग की गई। दूसरी ओर सपा के जिला अध्यक्ष तनवीर खान और पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद ने भी विरोध जताया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 24, 2026, 11:52 IST
शहीदों की प्रतिमाएं तोड़ने पर उबाल: शाहजहांपुर में कांग्रेस-सपा ने जताया विरोध, हिंदू संगठन ने फूंका पुतला #CityStates #Shahjahanpur #UttarPradesh #KakoriTrainAction #Congress #SamajwadiParty #Protest #SubahSamachar
