Gurugram News: हरविंद कोहली को दी बधाई
गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय निर्माण प्रमुख हरविंद कोहली को पार्टी संगठन द्वारा झज्जर जिले का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर भाजपा गुरुग्राम की ओर से उन्हें बधाई दी गई। जिला मीडिया प्रभारी हितेश चौधरी ने हरविंद कोहली को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह एक कर्मठ, अनुभवी और समर्पित संगठनकर्ता हैं। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हरविंद कोहली के नेतृत्व, संगठनात्मक क्षमता और अनुभव का लाभ झज्जर जिले में भाजपा को मिलेगा। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 30, 2026, 16:30 IST
Gurugram News: हरविंद कोहली को दी बधाई #CongratulatedHarvindKohli. #SubahSamachar
