Pauri News: पुजारी रमेश के निधन पर शोक जताया

थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक के ग्राम कुआं स्थित नाग देवता मंदिर के पुजारी रमेश प्रसाद नौटियाल का निधन हो गया। वह पिछले चार- पांच दिनों से बुखार से पीड़ित थे। जिससे उन्हें देहरादून के दून मेडिकल अस्पताल मे भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उनके स्वास्थ्य में काई सुधार नहीं होने पर बुधवार सुबह उन्हें महंत इंद्रेश हॉस्पिटल में ले गए। वहां भी उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हो पाया और बुधवार 13 मई को दोपहर एक बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। एक वर्ष पहले ही उनकी पत्नी का निधन भी हुआ था। वह अपने पीछे एक पुत्र और तीन विवाहित बेटियों को छोड़ गए। उनके निधन पर शिक्षाविद चेतन प्रसाद नौटियाल, रघुवीर नौटियाल, जिला पंचायत सदस्य सबिता देवी, पूर्व प्रधान हरिभजन सिंह पंवार, खेड़ा के प्रधान कुलवीर रावत, पूर्व प्रधान कृपाल सिंह रावत, विजेंद्र सजवाण, लोकेंद्र सजवाण, विजय लाल थपलियाल आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 13, 2026, 18:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Pauri News: पुजारी रमेश के निधन पर शोक जताया #CondolencesExpressedOnThePassingOfPriestRamesh. #SubahSamachar