Meerut News: यूरिया के साथ महंगी दवा खरीदने की शर्त

दवा नही लेने पर नहीं दे रहे यूरिया, निजी विक्रेताओं की शर्त से परेशान किसानसंवाद न्यूज एजेंसीहस्तिनापुर। खरीफ सीजन के दौरान यूरिया खाद की बढ़ती मांग बढ़ रही है। किसानों का आरोप है कि बढ़ती मांग का फायदा उठाते हुए निजी खाद विक्रेता यूरिया के साथ जिंक, सूक्ष्म पोषक तत्व और अन्य कृषि उत्पाद खरीदने का दबाव बना रहे हैं। मना करने पर खाद देने से मना कर दिया जाता है। क्षेत्र के राहुल, आकाश, अमरपाल, सुंदर सिंह, महेंद्र सिंह, गुरप्रीत सिंह आदि किसानों ने बताया कि आधार कार्ड के माध्यम से निर्धारित मात्रा में ही खाद उपलब्ध कराई जा रही है। ऐसे में अधिक आवश्यकता होने पर किसानों को निजी दुकानों पर जाना पड़ता है। इसका लाभ उठाकर कुछ दुकानदार यूरिया के साथ कीटनाशक दवा अतिरिक्त सामग्री खरीदने की शर्त रख रहे हैं जो काफी महंगी हैं। लेने से मना करने पर दुकानदार यूरिया देने से भी इन्कार कर देते हैं। मजबूरी में किसानों को खरीदनी पड़ती है। इससे खेती की लागत बढ़ रही है और छोटे किसान सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। कई किसानों ने प्रशासन से इस मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।कृषि विभाग का दावा है कि जिले में यूरिया खाद की कोई कमी नहीं है। सहकारी समितियों और अधिकृत केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। यदि कोई जबरन अन्य सामान लेने का दबाव बनाता है तो उसकी शिकायत करें, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 13, 2026, 14:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: यूरिया के साथ महंगी दवा खरीदने की शर्त #ConditionToPurchaseExpensiveChemicalsAlongWithUrea. #SubahSamachar