Una News: एक बाइक पर चार सवार, बिना हेलमेट ड्राइविंग से बढ़ी चिंता

घनारी (ऊना)। गगरेट क्षेत्र के तहत घनारी में ट्रैफिक नियमों की खुलेआम अनदेखी लोगों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही है। सड़कों पर बिना हेलमेट तेज रफ्तार से बाइक दौड़ाने और एक ही बाइक पर चार-चार लोगों के सफर करने जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। घनारी में एक बाइक पर चार नाबालिग प्रवासियों के सवार होकर घूमने का मामला चर्चा का विषय बना रहा। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की लापरवाही न केवल नियमों का उल्लंघन है बल्कि अन्य वाहन चालकों और राहगीरों के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करती है। ध्यान रहे कि कुछ समय पूर्व तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक स्कूटी सवार की मौत की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया था। स्थानीय लोगों में रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, अशोक शर्मा, अभिनव शर्मा, अभिषेक कुमार, रजत कुमार, सुनील भारद्वाज ने मांग की है कि नाबालिग चालकों, बिना लाइसेंस वाहन चलाने वालों, बिना हेलमेट सफर करने वालों, ओवरलोडिंग और खतरनाक ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि सड़क नियमों को लेकर लोगों को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। केवल पुलिस और चालान के डर से नियमों का पालन नहीं, बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए यह जरूरी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 23:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: एक बाइक पर चार सवार, बिना हेलमेट ड्राइविंग से बढ़ी चिंता #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar