Yamuna Nagar News: वेतन बढ़ोतरी की मांग के समर्थन में कंप्यूटर ऑपरेटरों ने सौंपा ज्ञापन

रादौर। वेतन बढ़ोतरी सहित अन्य मांगों को लेकर बुधवार को रादौर से क्रीड पंचायत कंप्यूटर ऑपरेटर कर्मचारी फरीदाबाद में आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रवाना हुए। कर्मचारियों ने कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के फरीदाबाद स्थित कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा।कंप्यूटर ऑपरेटर जीवन ने बताया कि विभिन्न जिलों के कर्मचारी वेतन बढ़ोतरी और शहरों में कार्यरत सीपीएलओ की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर एकजुट हुए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की चयन प्रक्रिया प्री और मेन परीक्षा के माध्यम से हुई थी, जिसमें नेगेटिव मार्किंग भी थी। इसके बावजूद उनकी समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम और नगरपालिका में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर प्रॉपर्टी आईडी, प्रॉपर्टी टैक्स संग्रह और सेल्फ सर्टिफिकेशन सहित अन्य कार्य करते हैं। ढाई साल बाद भी समाधान नहीं होने पर कर्मचारियों ने रोष जताया। मंत्री कार्यालय की ओर से समस्याओं पर संज्ञान लेकर समाधान का प्रयास करने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान जीवन, दिलीप चौहान, जेनिस, पुनीत खटाना, राहुल बीरवाल, संजीव तेवतिया, नितिन नागर, अंकुश और संदीप सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 22, 2026, 03:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: वेतन बढ़ोतरी की मांग के समर्थन में कंप्यूटर ऑपरेटरों ने सौंपा ज्ञापन #ComputerOperatorsSubmittedAMemorandumInSupportOfTheirDemandForASalaryIncrease. #SubahSamachar