Ambala News: शिविर में आरटीई के तहत दाखिला न मिलने, राशन कार्ड की शिकायतें
अंबाला। छावनी के उपमंडल भवन में सोमवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शिविर में राशन कार्ड कटने, आरटीई के तहत बच्चे का दाखिला न मिलने, नक्शा और म्युटेशन चढवाने, विधवा पेंशन लगवाने सहित आठ शिकायतें पहुंची, इन शिकायतों को नायब तहसीलदार आशीष ने सुना और इनके समाधान के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। फोटो: 16पीपीपी में एक लाख 80 हजार आय के बाद भी कटा राशन कार्डसुंदर नगर निवासी कांति ने बताया कि कुछ दिन पहले वह डिपो पर राशन लेने गई तो उन्हें पता चला कि उनका पीला राशन कार्ड कट गया है। जबकि परिवार पहचान पत्र में उनकी आय एक लाख 80 हजार रूपये है। निजी स्कूल नहीं दे रहे बेटे को दाखिलाछावनी के कच्चा बाजार निवासी महिला निखिल ने बताया कि उनके चार साल के बेटे ह्दय का सिसिल कॉन्वेंट स्कूल में लिस्ट में नाम आया है। लेकिन स्कूल की ओर से बेटे को दाखिला नहीं दिया जा रहा है। महिला ने बताया कि स्कूल की ओर से कहा जा रहा है के उनके घर और स्कूल की दूरी तीन किलोमीटर है। जबकि उन्होंने खुद दूरी देखी तो वह डेढ़ किलोमीटर निकली अब स्कूल की ओर से उन्हें परेशान किया जा रहा है। सात महीने पहले कटा पीला राशन कार्डछावनी के सेक्टर 34 निवासी लीलावती ने बताया कि सात महीने हो गए है उनका पीला राशन कार्ड कटे हुए। लेकिन अभी तक उनका पीला राशन कार्ड कटने का कारण नहीं पता चला है। जबकि उनका बेटा और पति मजदूरी करते हैं।वहीं टूंडला निवासी महेश कुमार ने बताया कि वह मजदूरी करते हैं मकान कच्चा है इसके बाद भी पीला राशन कार्ड कट गया, वहीं छावनी की तेली मंडी निवासी बबीता ने बताया कि वह पिछले काफी समय से विधवा पेंशन लगवाने के लिए कार्यालय के चक्कर काट रही हैं लेकिन उनकी पेंशन नहीं लग रही।---------------उपायुक्त कार्यालय में यह आई शिकायतेंवहीं उपायुक्त कार्यालय में एसडीएम सिटी दर्शन कुमार ने समस्याओं को सुना। समाधान शिविर में पंहुचे अंबाला शहर से सुनीता व करधान से दामिनी ने बीपीएल राशन कार्ड बनवाने को लेकर अंबाला छावनी से हनी ने परिवार पहचान पत्र में नाम ठीक करवाने को लेकर अपनी समस्या रखी। इसके साथ-साथ बलदेव नगर से राजकुमार ने राशन कार्ड में अपनी पत्नी का नाम जुड़वाने बारे अपनी समस्या रखी। एसडीएम दर्शन कुमार ने सभी प्रार्थियों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। संवाद अंबाला छावनी के उपमंडल भवन में आयोजित जनता दरबार में लाेगों की शिकायत सुनते नायब तहसीलदार आशीष अंबाला छावनी के उपमंडल भवन में आयोजित जनता दरबार में लाेगों की शिकायत सुनते नायब तहसीलदार आशीष अंबाला छावनी के उपमंडल भवन में आयोजित जनता दरबार में लाेगों की शिकायत सुनते नायब तहसीलदार आशीष
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 19, 2026, 03:29 IST
Ambala News: शिविर में आरटीई के तहत दाखिला न मिलने, राशन कार्ड की शिकायतें #ComplaintsRegardingNon-admissionUnderRTEAndRationCardWereReceivedAtTheCamp. #SubahSamachar
