Rohtak News: एमडीयू में अधिकारी की नियुक्ति में डिग्री को लेकर शिकायत, जांच शुरू

रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के एक अधिकारी की नियुक्ति को लेकर अमान्य एमबीए डिग्री का मामला फिर चर्चा में है। विपिन कुमार ने आरोप लगाया है कि एमडीयू में कार्यरत संबंधित अधिकारी ने राजस्थान के आईएएसई सरदार शहर से महावीरा स्टडी सेंटर, रोहतक के माध्यम से प्राप्त अमान्य एमबीए डिग्री के आधार पर नियुक्ति ली। शिकायत में कहा गया है कि अधिकारी आज तक मूल प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। केवल अंकतालिकाओं के आधार पर नियुक्ति हुई है। शिकायत में राजस्थान के जोधपुर हाईकोर्ट के हालिया निर्णय और सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला दिया गया है जिनमें बिना वैधानिक स्वीकृति संचालित दूरस्थ शिक्षा से प्राप्त डिग्रियों को अमान्य माना गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि अन्य संस्थानों में ऐसी नियुक्तियों पर कार्रवाई हो चुकी है, लेकिन एमडीयू में विलंब हो रहा है। उनका आरोप है कि इससे विश्वविद्यालय को वर्षों से वेतन और सेवा लाभों के रूप में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।विश्वविद्यालय ने शिकायत पर जांच अधिकारी नियुक्त कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 30, 2026, 02:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: एमडीयू में अधिकारी की नियुक्ति में डिग्री को लेकर शिकायत, जांच शुरू #ComplaintRegardingDegreeInAppointmentOfOfficerInMDU #SubahSamachar