Chandigarh-Haryana News: एचएसपीसीबी के फ्लैट आवंटन व खरीद प्रक्रिया में भ्रष्टाचार की शिकायत
- अमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़। पंचकूला स्थित हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) में सरकारी फ्लैट के आवंटन और खरीद प्रक्रिया में भ्रष्टाचार की शिकायत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में पहुंची है। शिकायत में एक कर्मचारी के नाम का जिक्र कर भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायत में एक केयरटेकर-कम-सुपरिंटेंडेंट पर सरकारी फ्लैटों के आवंटन, खरीद प्रक्रियाओं और अन्य प्रशासनिक कार्यों में अनियमितताएं बरतने में संलिप्तता का आरोप हैं। शिकायतकर्ता ने एसीबी के अलावा मुख्यमंत्री और विभागीय अधिकारियों को शिकायत की कॉपी भेजकर मामले की जांच कराने की मांग उठाई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सेक्टर-23 स्थित एचएसपीसीबी की सरकारी हाउसिंग सोसायटी के फ्लैट पात्र कर्मचारियों की बजाय अन्य लोगों को दिए गए। इसी तरह कुछ फ्लैटों को किराये पर देकर आर्थिक लाभ हासिल करने का भी आरोप है। पोर्टल के माध्यम से होने वाली खरीद में भी गड़बड़ी की आशंका जीईएम पोर्टल के माध्यम से होने वाली खरीद में भी गड़बड़ी की आशंका जताई गई है। शिकायतकर्ता ने कार्यालय के लिए खरीदे गए सामान, डीजल, जनरेटर के खर्च और अन्य खरीद मामलों की भी जांच कराने की मांग उठाई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 18, 2026, 15:00 IST
Chandigarh-Haryana News: एचएसपीसीबी के फ्लैट आवंटन व खरीद प्रक्रिया में भ्रष्टाचार की शिकायत #ComplaintRegardingCorruptionInTheHSPCB'sFlatAllotmentAndPurchaseProcess. #SubahSamachar
