Sonipat News: घरेलू गैस सिलिंडरों की होम डिलीवरी न करने पर की शिकायत
सोनीपत। लघु सचिवालय में सोमवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें नगर निगम की संयुक्त आयुक्त मीतू धनखड़ ने 19 शिकायतें सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का मौके पर जाकर निर्धारित समयावधि में समाधान करना सुनिश्चित करें और शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि का विशेष ध्यान रखा जाए। शिविर में कंपनी में दोबारा नौकरी दिलवाने को प्रार्थना पत्र, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत लंबित राज्य सब्सिडी जारी करवाने, तालाब पर अवैध कब्जा हटवाने, प्लाट का कब्जा दिलवाने, यूडीआईडी कार्ड के बार-बार फैमिली आईडी में रिजेक्ट होने और ओलावृष्टि व जलभराव से प्रभावित किसानों को लंबित मुआवजा जारी करवाने संबंधी शिकायतें प्राप्त हुईं।इसके अतिरिक्त इंतकाल दर्ज करवाने, गांव जुआं में मुख्य सड़क पर नालियों के पानी के बहाव को रोकने, संबंधित गैस एजेंसी की ओर से घरेलू गैस सिलिंडरों की होम डिलीवरी न करने एवं ब्लैक मार्केटिंग की शिकायतें भी शिविर में रखी गईं। वहीं, बारिश के पानी निकासी के लिए बनाए गए इंफ्रास्ट्रक्चर को दुरुस्त, सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक सुधार व परिवार पहचान पत्र में त्रुटियों को ठीक करवाने संबंधी शिकायत भी प्राप्त हुई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 08, 2026, 19:46 IST
Sonipat News: घरेलू गैस सिलिंडरों की होम डिलीवरी न करने पर की शिकायत #ComplaintOnNon-homeDeliveryOfDomesticGasCylinders #SubahSamachar
