Noida News: जर्जर हाईटेंशन लाइनों की सीएम पोर्टल पर शिकायत
रबूपुरा। जर्जर हाईटेंशन लाइनों की शिकायत रबूपुरा के ग्रामीणों ने सीएम पोर्टल पर की है। लोगों का कहना है कि इस बारे में बिजली विभाग से कई बार शिकायत की, लेकिन मरम्मत नहीं की गई। उन्होंने बताया कि करंट की चपेट में आने से कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि कई झुलस गए। आछेपुर व पड़ोस के अधिकतर गांवों में यह समस्या है। जिन खंभों पर ये लाइनें टिकी हैं, वे भी क्षतिग्रस्त हैं। आछेपुर निवासी राजवीर सिंह, मोमराज सिंह, प्रमोद सिंह, रघुवीर सिंह, राम नारायण, धर्म सिंह व हरकेश ने समस्या के समाधान की मांग की है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 03, 2026, 18:12 IST
Noida News: जर्जर हाईटेंशन लाइनों की सीएम पोर्टल पर शिकायत #ComplaintOnCMPortalAboutDilapidatedHighTensionLines #SubahSamachar
