Sonipat News: सार्वजनिक शौचालय का निर्माण रुकवाने के लिए दी शिकायत

संवाद न्यूज एजेंसी खरखौदा। ब्राह्मण मोहल्ले में रोहतक मार्ग के किनारे सार्वजनिक शौचालय का निर्माण रुकवाने के लिए खरखौदा थाने में शिकायत दी गई है। शिकायत में जमीन को लेकर कोर्ट केस का भी हवाला दिया गया है। नगर पालिका की तरफ से खरखौदा में तीन जगहों पर सार्वजनिक शौचालय बनवाए जा रहे हैं। इनमें एक जगह ब्राह्मण मोहल्ले में रोहतक मार्ग किनारे निर्धारित की गई थी। शुक्रवार को नगर पालिका की तरफ से यहां पर खोदाई के बाद निर्माण कार्य शुरू करवाया गया था। वहीं, शनिवार को कुछ लोगों ने थाने में शिकायत देकर निर्माण पर आपत्ति जताई है। अमित, राजेश, रवि, धर्मेंद्र, विनोद, आकाश का कहना है कि एक तरफ जहां यहां पर उनकी आस्था का प्रतिक पीपल का पेड़ है वहीं, उक्त जमीन पर न्यायालय में मामला विचाराधीन है। ऐसे में कोर्ट केस व आस्था को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य पर रोक लगाई जाए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 20, 2026, 16:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: सार्वजनिक शौचालय का निर्माण रुकवाने के लिए दी शिकायत #ComplaintGivenToStopTheConstructionOfPublicToilet #SubahSamachar