Noida News: शिक्षकों के लेट पहुंचने की शिकायत

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दादरी तहसील के प्राइमरी स्कूल में समय से शिक्षकों के नहीं पहुंचने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिलाधिकारी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फोटो के साथ शिकायत की है। छोलस गांव निवासी एडवोकेट संजय शर्मा ने बताया कि छोलस गांव के प्राइमरी स्कूल में अध्यापक समय से नहीं आते है। जबकि स्कूल का समय 9 बजे से 3 बजे तक है। बुधवार को ग्रामीणों ने मौके पर जाकर देखा तो बच्चे मैदान में खेल रहे थे। जबकि अध्यापक नहीं पहुंचे थे। स्कूल में पांच अध्यापक तैनात है, जबकि तीन शिक्षक ही पहुंचे थे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 11, 2026, 18:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: शिक्षकों के लेट पहुंचने की शिकायत #ComplaintAboutTeachersArrivingLate #SubahSamachar