UP: मई में चार, जून में सर्वाधिक सात, जुलाई में तीन दिन होंगी प्रतियोगी परीक्षाएं; शिक्षकों की लगेगी ड्यूटी

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों की इन तीन महीनों में लगातार हर सप्ताह परीक्षाएं होंगी। मई के अलावा जून में होने वाली गर्मी की छुट्टियां शिक्षकों को नहीं मिल पाएंगी। छुट्टियों के दौरान शिक्षक या तो जनगणना की ड्यूटी में लगे होंगे या फिर इन प्रतियोगी परीक्षाओं को कराने में। जारी कैलेंडर के अनुसार मई महीने में 3, जून में सर्वाधिक 7 और जुलाई में 3 दिन परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। मई महीने में प्रतियोगी परीक्षाओं की शुरुआत प्रवक्ता परीक्षा से हुई। बीते 9 और 10 मई को जिले के 35 केंद्रों पर हुई परीक्षा में 23743 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। इसके बाद 21 मई को लेखपाल की मुख्य परीक्षा है। इसके तीन दिन बाद सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा, मई के अंत में सहायक आचार्य राजकीय विद्यालय की परीक्षा और बीएड की परीक्षा होगी। ऐसे ही जून के पहले सप्ताह में टीजीटी की परीक्षा होगी। इसके बाद सीएनईटी 2026, आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा होगी। जून के मध्य में प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज की परीक्षा होगी। वहीं, जुलाई में यूपीटीईटी 2026 की परीक्षा होगी। इन परीक्षाओं के लिए जिला प्रशासन ने पहले से तैयारी कर ली है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 12, 2026, 11:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: मई में चार, जून में सर्वाधिक सात, जुलाई में तीन दिन होंगी प्रतियोगी परीक्षाएं; शिक्षकों की लगेगी ड्यूटी #CityStates #Varanasi #MauNews #MauLatestNews #GovernmentExam #SubahSamachar