CWG 2026 Medals Tally: गावित के स्वर्ण के बाद भारत तालिका में किस स्थान पर, किस खिलाड़ी ने दिलाया कौन सा मेडल?
ग्लास्गो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारत के लिए शानदार रहा। पैरा एथलीट दिलीप महादू गावित ने पुरुषों की 100 मीटर टी47 स्पर्धा में गेम्स रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि मुरली श्रीशंकर ने पुरुष लंबी कूद में लगातार दूसरे राष्ट्रमंडल खेलों का रजत पदक अपने नाम किया। इसके अलावा भारतीय मुक्केबाजों ने सेमीफाइनल में पहुंचकर कम से कम 10 पदक भी पक्के कर लिए। इन तीन पदकों के साथ भारत का कुल पदक आंकड़ा 15 पहुंच गया है। भारत के खाते में अब तीन स्वर्ण, नौ रजत और तीन कांस्य पदक हैं। इसके बावजूद भारतीय दल पदक तालिका में आठवें स्थान पर बना हुआ है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 30, 2026, 07:14 IST
CWG 2026 Medals Tally: गावित के स्वर्ण के बाद भारत तालिका में किस स्थान पर, किस खिलाड़ी ने दिलाया कौन सा मेडल? #Sports #International #Cwg2026MedalTally #CommonwealthGames2026MedalTable #IndiaMedalTally #MuraliSreeshankar #DilipMahaduGavit #CommonwealthGamesGlasgow2026 #CommonwealthGames2026 #SubahSamachar
