CWG 2026 Day 7: पैरा एथलीट्स ने जीते स्वर्ण-रजत पदक; भारतीय मुक्केबाजों का भी दिखा दम; किसने-कौन से मेडल जीते?
स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजितराष्ट्रमंडल खेल 2026 मेंभारतीय दल का अभियान जारी है। खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन सातवें दिन भी जारी रहा। भारतीय पैरा एथलीट्स ने स्वर्ण और रजत पदक जीते, जबकि एथलेटिक्स में भारत केमुरली श्रीशंकर ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की। इनके अलावामुक्केबाजों ने भी अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा।7वें दिन पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के नाम पर एक नजर: दिलीप महादु गावित- पैरा एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक। पैरा एथलीट मोहम्मद बासिल मोर्सिंगनाकथ- रजत पदक। मुरली श्रीशंकर- एथलेटिक्स में रजत पदक। धुरंधर मुक्केबाजों के पंच से पस्त हुए इससे पहले भारत ने मुक्केबाजी स्पर्धा में छह खिलाड़ियों ने अलग-अलग भारवर्ग में देश के लिए छह पदक पक्के कर दिए। साक्षी और अरुंधति चौधरी के बाद पुरुष वर्ग में सचिन सिवाच, नरेंदर तथा अंकुश ने भी अपने-अपने मुकाबले जीत लिए हैं और वे सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। वहीं, जैस्मीन भी पदक पक्का करने में सफल रहीं। इसके साथ ही इन्होंने पदक पक्के कर लिए हैं। आज छह भारतीय मुक्केबाजों ने सेमीफाइनल में जगह बनाकर पदक पक्के किए हैं। इससे पहले, मंगलवार को भी तीन मुक्केबाजों ने पदक पक्के किए थे। आइए जानते हैं कि ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों के सातवें दिन भारतीय मुक्केबाजों का प्रदर्शन कैसा रहा
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 29, 2026, 18:49 IST
CWG 2026 Day 7: पैरा एथलीट्स ने जीते स्वर्ण-रजत पदक; भारतीय मुक्केबाजों का भी दिखा दम; किसने-कौन से मेडल जीते? #Sports #International #CommonwealthGames2026 #Cwg2026 #IndianBoxers #Sakshi #ArundhatiChoudhary #SachinSiwach #Narender #Jaismine #SubahSamachar
