Kurukshetra News: आम लोग भी कर सकेंगे आईटीआई की लाइब्रेरी का उपयोग
कुरुक्षेत्र। युवा अधिकारिता व उद्यमिता विभाग, हरियाणा के निर्देशानुसार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (उमरी) में अब आम जनता के लिए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से संस्थान की लाइब्रेरी व इंजीनियरिंग व्यवसाय की वर्कशॉप व इनकी मशीनरी जानकारी का उपयोग किया जा सकेगा। लाइब्रेरी में बैठने के लिए 100 रुपए प्रतिमाह, 500 रुपए प्रतिमाह में लाइब्रेरी स्थान के अतिरिक्त पुस्तक सुविधा व 300 रुपए प्रतिमाह में संस्थान कार्यदिवसों पर वर्कशॉप उपयोग के लिए मासिक भुगतान कर यह सुविधा प्राप्त की जा सकती है।संस्थान के प्रधानाचार्य जगमोहन ने कहा कि इन सुविधाओं को लेने के लिए प्रार्थी को हरियाणा राज्य का स्थाई निवासी होना आवश्यक है। वर्कशॉप में प्रार्थी वेल्डर, कारपेंटर, इलेक्ट्रीशियन, रेफ्रिजरेटर व एयर कंडीशनिंग, प्लंबर, टर्नर, मशीनिस्ट आदि व्यवसायों में इक्यूपमेंट उपयोग करना, ट्रेड विशेषज्ञ की सलाह व सुरक्षात्मक सावधानी वाले इक्यूपमेंट का इस्तेमाल करना सीख आदि सकते हैं, परंतु इस्तेमाल में आने वाले रॉ मैटेरियल का प्रार्थी को अलग से भुगतान करना होगा। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 03, 2026, 03:08 IST
Kurukshetra News: आम लोग भी कर सकेंगे आईटीआई की लाइब्रेरी का उपयोग #CommonPeopleWillAlsoBeAbleToUseITI'sLibrary #SubahSamachar
