हिमाचल: बागवानी और कृषि विवि में कुलपतियों के चयन के लिए समितियां गठित, अधिसूचना जारी

हिमाचल प्रदेश के कृषि और बागवानी विश्वविद्यालयों में कुलपति नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्यपाल एवं विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति कविंद्र गुप्ता ने कृषि विवि पालमपुर और डॉ. वाईएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विवि नौणी (सोलन) में कुलपति चयन के लिए तीन सदस्यीय सर्च-कम-सिलेक्शन कमेटियों का गठन किया है। दोनों समितियां कुलपति पद के लिए तीन से पांच नामों का पैनल तैयार कर राज्यपाल को सौंपेंगी। इस संबंध में राज्यपाल सचिवालय ने बुधवार को अधिसूचनाएं जारी कीं। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में दायर सीडब्ल्यूपी संख्या 4259/2026 और 5087/2026 से जुड़े फैसले के अनुपालन में यह प्रक्रिया शुरू की गई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 28, 2026, 21:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हिमाचल: बागवानी और कृषि विवि में कुलपतियों के चयन के लिए समितियां गठित, अधिसूचना जारी #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HimachalHorticultureUniversity #SubahSamachar