Kullu News: कॉमर्स संकाय बंद, गाड़ागुशैणी में फूटा आक्रोश

बंजार (कुल्लू)। जिला कुल्लू और मंडी की सीमा पर स्थित राजकीय महाविद्यालय गाड़ागुशैणी के विद्यार्थियों का भविष्य बचाने के लिए मंगलवार को महासम्मेलन हुआ। प्रदेश सरकार ने महाविद्यालय में वाणिज्य संकाय बंद करने की अधिसूचना जारी की है। इसके विरोध में जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ग्राम पंचायत टील के प्रधान राजवीर, सराज की पूर्व प्रधान बिमला देवी, मोहणी के प्रधान लालचंद ने कहा कि सरकार के इस फैसले के कारण विद्यार्थियों और अभिभावकों की चिंता बढ़ी है। महाविद्यालय में इस संकाय में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को मजबूरन या तो विषय बदलने पड़ रहे हैं या पढ़ाई के लिए कुल्लू का रुख करना पड़ेगा। इससे उन पर आर्थिक संकट भी बढ़ेगा। कहा कि महासम्मेलन कर पूर्व और वर्तमान जनप्रतिनिधियों ने रणनीति बनाई है। सरकार से महाविद्यालय में दोबारा वाणिज्य की कक्षाएं शुरू करवाने की मांग की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 16, 2026, 18:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: कॉमर्स संकाय बंद, गाड़ागुशैणी में फूटा आक्रोश #CommerceFacultyShutDown;OutrageEruptsInGadagusaini. #SubahSamachar