चार दिवसीय दुर्गोत्सव का आगाज: घट पूजन के साथ प्रतिमा स्थापना, बंगीय पूजा पंडालों में देवी का आह्वान; आराधना

शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि यानी शनिवार से शहर से लेकर गांव तक के पूजा पंडालों में मां भगवती की आराधना शुरू हो जाएगी। प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ विविध अनुष्ठान होंगे। साथ ही चार दिवसीय दुर्गा पूजा उत्सव का आगाज हो जाएगा। शुक्रवार को बाकी पूजा पंडालों में मां की प्रतिमाएं गाजे-बाजे के साथ पहुंच गईं। महाषष्ठी पर बंगीय पूजा पंडालों में पूजा शुरू हो गई। घट पूजा के साथ मां का आगमन हुआ। देवी का आह्वान कर उन्हें आमंत्रित किया गया और अधिवास कराया गया। शारदीय नवरात्र में घरों से लेकर मंदिरों तक देवी की आराधना पहले दिन से ही हो रही है। मगर, पूजा पंडालों में नवरात्र का उल्लास अब दिखने लगा है। शनिवार को हथुआ मार्केट, अर्दली बाजार, कचहरी, शिवपुर, नई सड़क, मछोदरी, जगतगंज, लंका, मंडुवाडीह, लहरतारा आदि इलाकों में विभिन्न थीम पर बने पूजा पंडालों में प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। शनिवार को प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ दुर्गा पूजा का उत्सव शुरू हो जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 17, 2026, 14:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




चार दिवसीय दुर्गोत्सव का आगाज: घट पूजन के साथ प्रतिमा स्थापना, बंगीय पूजा पंडालों में देवी का आह्वान; आराधना #CityStates #Jaunpur #Varanasi #DurgaPuja #DurgaUtsav #GhatPuja #IdolInstallation #SubahSamachar